जंतर मंतर स्थित दिल्ली प्रदेश कार्यालय में पारंपरिक दही-चूड़ा भोज का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्व समाज के लोगों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें न केवल दिल्ली बल्कि बिहार से भी बड़ी संख्या में साथियों एवं शुभचिंतकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, इससे बिहार की सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का सशक्त संदेश राजधानी दिल्ली से पूरे देश में गया।
इस सफल एवं प्रेरणादायी आयोजन के लिए जनता दल (यूनाईटेड) दिल्ली प्रदेश की समस्त टीम को हार्दिक धन्यवाद एवं साधुवाद।
