📍मटियाला,दिल्ली!
आज राष्ट्रीय जागृति तिरंगा यात्रा – Run for Nation कार्यक्रम में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ।
इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक जागरूकता की भावना को जन-जन तक पहुँचाना है।
द्वारका बालाजी पार्क सेक्टर-3 से शिव मंदिर पार्क/मटियाला समुदायिक भवन तक निकली,यह तिरंगा यात्रा युवाओं, बच्चों और समाज के हर वर्ग में देश के प्रति सम्मान और समर्पण का संदेश देती है।
इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए ‘विश्व संरक्षण सेवा संगठन’ सहित सभी आयोजकों को हार्दिक बधाई।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के अध्यक्ष द्वारा मुझे (मनोज सिंह कुशवाहा) मुख्य अतिथि के रूप में सम्मानित किया गया, जो मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा देते हैं। 🇮🇳🙏
मनोज सिंह कुशवाहा
